
चलो पिकनिक जाते है ..किसी ने कहा..एक ने दुसरे से और दुसरे ने तीसरेसे पूछा .. वो आ रही है ? अरे हां मुझे पूछ रही थी कब जाना है.. चलो फिर मै भी आता हु .. मेरी माँ शायद न भेजे ..किसीने कहा तो हमने उसे बिना बताये आने की सलाह भी दे डाली.. दो तीन दिनोमे २० -२२ दोस्त जमा हो गए .. अपना अपना खर्चा.. नो contribution.. लेकिन जायेंगे कहा.. वसई के नजदीक
chinchoti जाते है .. बारिश के दिनों में वहा एक सॉलिड waterfall होता है .. मै दो बार जा चूका हु, और आना जाना भी आसन है .. किसी ने कहा..लेकिन सुबह निकलेंगे ६ बजे और शाम को वापस नहीं तो मेरा बाप डाटेगा .. ओके .. चलो फिर done ..
आज तक़रीबन १५ साल हुए इस बात को | मै तभी मिठीबाई कॉलेज में पढता था | वक़्त मिले अगर नाटक में से तो पढाई भी होती थी..| प्रिंसिपल की लड़की मुझे राखी बांधती थी तो फेल होने का कोई डर नहीं था | हमारा एक ही ऐसा कॉलेज था जो नाटक वालोंको खर्चे के लिए पैसे देता था | सभी छोटी मोटी जरूरतें उसी पैसोंसे चलती थी | घरसे पैसे माँगना..उसके लिए जायज कारन देना जरूरी नहीं था | अमीर लड़कोंका और मेरा हमेशा का साथ रहा है..हलाकि मै कुछ ज्यादा अमीर नहीं था लेकिन किसी चीज़ की कमी भी कभी महसूस नहीं हुई | मेरी आदते भी कुछ अमीर लड़कों जैसी ही थी ..कॉलेज में ना बैठना, पढाई कम और लड़किया ज्यादा देखना, किसी की टांग खींचना, तेज़ मोटर साइकिल चलाना और सबको डराना, डर नाम की कोई चीज़ थी ही नहीं दिल में ..बस मजे करो .. अमीर लड़कोंके साथ खड़े होनेसे लड़किया मुझे भी अमीर समझती और बाते करती.. अमीर लड़किया मुझे तभी सुन्दर भी लगती थी.. ऐसी कई लड़किया उस पिकनिक में शामिल होने जा रही थी.. और क्या चाहिए दोस्तों..
जेब में पैसोंका अंदाजा लिया और मैंने भी पिकनिक को हां कह डाली | अगले सन्डे chinchoti
सुबह जल्दी उठा ..मुझे देर न हो जाये इसलिए माँ ने बनाया नाश्ता बिना किये ही भाग गया घरसे..ट्रेन पकडके सीधे वसई ..संभलके रहना ऐसा कुछ शायद पीछे से कहा था माँ ने ...
हसी मजाक तो शुरू था ही.... कल का पता नहीं लेकिन आज वो मेरे साथ चल रही थी .. उसका बॉय फ्रेंड नहीं आ पाया था पिकनिक को.. मुझे इस चीज़ का अंदाजा था वैसे.. मेरे कुछ दोस्त अब मेरी ही खिंच रहे थे ..
वैसे १ घंटा चलना पड़ता है बस से उतरने के बाद.. गाव का रास्ता है ..उपरसे बारिश.. कच्चा रास्ता है तो पैर भी फिसलता है कभी कभी.. तुम अगर लड़की हो तो ज्यादा ही फिसलता है.. लेकिन हम थे ना संभालने के लिए | कुछ लड़कियोंको तो हाथ पकडके चलने की आदत होती है ..आमिर लड़किया खुद के पैरोंसे कम और लड़कोंसे सहारा लेकर ही चल सकती है ऐसे रास्तों पर .. आदत जो नहीं होती उन्हें..खैर ..
सामने वो मशहूर waterfall देखकर सब खुश हुए.. पहाड़ के उपरसे पानी आ रहा था ..मैंने देखा की उपरसे आने वाला पानी निचे आने से पहले ऊपर की तरफ और दो सतह पर रुकता था और बहते हुआ सबसे नीचे आता था .. मेरे कुछ दोस्तोने तो ऊपर की तरफ जाने का मन बना ही लिया था...लेकिन मुझे तो तैरना आता ही नहीं था.. इसलिए मैंने अपनी जगह सबसे नीचे तय कर ली थी.. बियर तो मै तब भी नहीं पिता था तो बाकी लड़कोंको छोड़कर कपडे बदलकर सीधे पानी में घुस गया.. ठंडा पानी ..उफ्फ्फ ..जन्नत. और ये क्या वो रवीना टंडन जैसी लड़की मेरी तरफ ही आ रही है.. वा वाह .. और जन्नत.. वो मेरे ग्रुप की नहीं थी तो वो थोडी दूर ही रही ..खैर .. थोडी ही देर में मेरे सभी दोस्त आजू बाजू में दिखने लगे. किसीने म्यूजिक भी जोर से लगा दिया था.. सब नाच रहे थे.. भीगी हुई लड़कियोंका नाच हम सब बड़े मजे से देख रहे थे..
मेरे कुछ दोस्त और वो लड़की जो मेरे साथ चलती हुई आयी थी पुरे रास्ते.. मैंने देखा के उपरकी तरफ जा रहे है.. मैंने उन्हें हाथ भी दिखाया .. तो उन्होंने मुझे ऊपर आने का इशारा किया.. मैंने भी सोचा चलो यार चलते है ऊपर,,यहाँ क्या रखा है..और चल पड़ा..
ऊपर भीड़ कम थी .. पानी भी नीला दिखाई दे रहा था और शांत भी. मेरे ३ दोस्त उसी पानी में तैर रहे थे और वो लड़की भी कमर तक पानी में तैर रही थी.. मै भी चल पड़ा .. उस लड़की तक पहुँच के वहा तैरने की कोशिश कर रहा था..अब उसे भी तो पता नहीं चले के मै तैर नहीं सकता....इतने में मेरा एक दोस्त जिसका नाम मुझे आज भी याद है .. दीपन.. अन्दर से चिल्लाया .. अरे शशांक वहा क्या कर रहे हो यहाँ आ जाओ .. तैर नहीं सकते क्या.. मैंने कहा तैर तो रहा हु ..रुको मै तुम्हे अन्दर ले चलता हु.. यहाँ आओ.. पानी ज्यादा गहरा नहीं है.. मै जहा खडा था वहा से शायद मैने एकही कदम आगे बढाया और...
अब मै पानी के नीचे था.. उपरसे गिरने वाले पानी ने वहा एक बढासा गड्ढा बना दिया था जिसमे शायद मै फस चूका था...उपरसे बड़ी तेजी से गिरने वाला पानी और नीचे गड्ढा.. बहार आने का कोई चांस ही नहीं.. जब तक सांस थी मै हर संभव कोशिश कर रहा था बाहर आने की लेकिन नहीं.. ताकद ख़त्म हो रही थी.. हो चुकी थी.. कोई मदत के लिए नहीं था.. मुझे सिर्फ नीला पानी दिख रहा था.. खून शायद आंखोमे आ चूका था. मेरी आँखे बंद हो रही थी.. लेकिन अभी तक बेहोश नहीं हुआ था मै.. हर तरह से कोशिश की थी मैंने तैरने की ..जो भी सुना था ..जैसे भी देखा था ..लेकिन नहीं.. और मेरी ताकद पूरी ख़त्म हुई अब मैंने अपने आप को छोड़ दिया..मेरा पेट पानी से पूरा फूल सा गया था .. अभीभी मै बेहोश नहीं था..होश में था.. पानी के नीचे था.. मर कैसे सकता हु मै.. इतनी लम्बी लाइफ लाइन जो है हाथ पर.. अब फायर ब्रिगेड आयेगी.. अब मै डेड बॉडी बन जाऊंगा ..संभल के रहना माँ ने कहा था.. अब उसपे क्या बीतेगी..क्या करू मै..कुछ नहीं कर पा रहा हु.. अब तो आँखे भी बंद हो चुकी थी मेरी ..उन्हें खोलने की भी ताकद नहीं थी मुझमे.. अपने आप को छोड़ दिया था मैंने.. मुझे जोरसे रोना था , चिल्लाना था, हर भगवान् को याद किया मैंने ..उस वक़्त शशांक मौत से डर गया था शायद .. अरे कोई तो मदत करो यार ..
अजीब चीज है ये पानी जो जिन्दा आदमी को डुबोता है और मरने पर उसे ऊपर लता है.. पानी से बहता हुआ मै शायद आगे आ गया और मेरे पैरो के नीचे एक पत्थर सा आ गया . न जाने कहा से वो ताकद आयी मुझमे .. उस पत्थर पे जोर डालके मै ऊपर आया.. आधी सांस ली और फिर नीचे चला गया.. उस आधी सांस ने ये कहा मुझसे के छोड़ दो अपने आपको पानी के हवाले ..अपने आप बाहर आओगे.. मैंने वाही किया ..पता नहीं कितना वक़्त बीता था ..पानी ने भी सोचा होगा चलो अब इसमें कोई जान नहीं बची .. तो लाते है इसे बाहर.. ( शायद किसी की दुआ थी ) .. लेकिन कुछ ही पल में मेरे पेट के नीचे एक बड़ा सा पत्थर आ गया ..और मै पानी के बाहर आ गया.. उस पत्थर पे मै लेटा था आँखे खोलने की ताकद नहीं थी लेकिन पानी के बहार होने का और जान बचने का एहसास क्या बताऊ आपको दोस्तों..जन्नत.
थोडी ही देर में मुझमे शक्ति आयी ..और मैंने आँखे खोल दी...
सिर्फ पानी की आवाज़ . मै उस बिच वाले पत्थर पे अटका हुआ था...मेरे दोनों बाजुसे जोर से बहता हुआ पानी निचे जा रहा था
.. अगर नीचे से कोई देखता तो मुझे पागल कहता.. २५० फ़ुट नीचे तो सब मजे कर रहे थे .. बचाना ये हसीनो लो मै आ गया पे नाच रहे थे .. किसीका भी ध्यान मेरी तरफ नहीं था.. कोई सोच भी कैसे सकता है के कोई वहा जायेगा जहा दोनों तरफ मौत है..जान जाये पर पत्थर न जाये इस हालत में मै वहा चिपक के बैठा था.. सोच रहा था के अब कौन होगा जिसे मेरी याद आयेगी? वो जिसे मैंने सहारा दिया था पुरे रास्ते में उसे या वो जो मेरे अमीर दोस्त थे उन्हें .. काफी वक़्त बीता था वहा लेकिन रास्ता नहीं दिख रहा था .. वहा तैरने के लिए कोई आ भी नहीं रहा था.. कौन मरने आएगा सभी लड़कियोंको छोडके २५० फ़ुट ऊपर .. खैर.. मुझे ही कुछ करना होगा ..मैंने पत्थर को बिना छोडे हिलने की कोशिश की लेकिन पानी की धारा बड़ी तेज थी .. पाव फिसल रहा था.. और मै फिर उस हालत में जाना नहीं चाहता था जहा शायद सिर्फ मौत रहती है ..यहाँ कमसे कम मै जिन्दा था..
कुछ देर बाद मुझे किसीके हसने की आवाज आई .. मैंने देखा तो दीपन निचे की तरफ जा रहा था जो अब तक सबसे उपरी सतह पर था..वो भी थी उसके साथ.. खैर .. वो ज्यादा important नहीं .. वो तो इस तरफ देख ही नहीं रहा था.. एक बार मुझे यहाँ से निकाल तो सही फिर देखता हु तुम्हे... पानी की आवाज में मेरी मामूली आवाज उस तक जाने का कोई चांस ही नहीं था ..मैंने एक हाथ हिलाना शुरू किया.. दुसरे हाथ से जिंदगी को पकडे हुआ था..
अब और चार कदम आगे और दीपन मेरी नजरोंसे पार.. क्या करू.. पूरी जान लगाके चिल्लाया दीssssपssन .. और उसने मेरी तरफ देखा ..
अब मुझे बड़ी भूक लगी थी .. सोचता हु माँ ने बनाया सुबह का नाश्ता करना चाहिए था..